विंडीज ने दिया भारत को दिया 316 रनों को लक्ष्य, पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी

22 DEC 2019
550  
0

कटक. तीसरे व अंतिम वनडे मैच में विंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. निकोलस पूरन और पोलार्ड ने इंडिया के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली. पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये पूरन ने 64 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 89 रन कूट डाले. तो पोलार्ड ने भी अपने तेवर दिखाते हुए 51 गेंदों पर 3 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के उड़ाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. विंडीज़  के लिए रोस्टन चेज़ (38),शिमरॉन हेटमायर (37), एविन लुइस (21) और होप ने (42) रनों का योगदान दिया. भारत के डेब्यूटांट नवदीप सैनी को दो विकेट,रवींद्र जडेजा एक, शार्दुल और मोहम्मद शमी को भी एक -एक विकेट मिला.


leave a comment