गोपालगंज -बिहार राजनीति में उभरता हुआ एक नया चेहरा जो की गोपालगंज जिले में पहचान की कोई मोहताज नहीं हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की साधारण सी कार्यकर्ता जिन्होंने नमो ऐप पर सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ा और डिजीटल को बढ़ावा दिया। बहुत ही योग और शिक्षित महिला इस बार गोपालगंज विधानसभा 101 से हो सकती है बीजेपी की उम्मीदवार। जैसा कि आप सभी को पता है कि बीजेपी हमेशा कुछ न कुछ नया करती रहती है और जमीनी स्तर से लेकर ऊपर तक नेताओं को मौका देती है लेकिन पिछले कई वर्षों से देखने को मिला है कि बीजेपी ऐसे कई कार्यकर्ताओं को मौका दिया है जिसका किसी को कोई उम्मीद नहीं रहता है. लेकिन ईशिता श्रीवास्तव गोपालगंज जिले की एक होनहार कर्मठ और शिक्षित महिला उम्मीदवार है जिनकी उम्मीदवारी इस बार बीजेपी में बन रही। गोपालगंज भारतीय जनता पार्टी से नया उम्मीदवार।बताया जा रहा की पार्टी को इनके उच्च शिक्षा और आम जनता में अच्छी पकड़ पर है भरोसा,इनकी निवास और परिवार की बात करे तो इशिता श्रीवास्तव के भाई सौरभ जी वर्तमान में है पैक्स अध्यक्ष और गोपालगंज सदर प्रखंड निवासी है।इशिता श्रीवास्तव की शिक्षा दीक्षा की बात की जाए तो स्नातकोतर राजनीति शास्त्र इन्होंने बरेली उत्तर प्रदेश और अन्य शिक्षा दिल्ली से हुई है।
ये भारतीय जनता पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता है।ये भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल अभियान और नमो ऐप पर जिला के सभी कार्यकर्ताओं से सबसे अधिक लोगों को जोड़ी है।नमो ऐप पर इशिता जी के द्वारा किया गया डिजिटल कार्य को देखते हुए पार्टी को है भरोसा।बता दे की गोपालगंज जिले में सबसे अधिक नमो ऐप पर लोगो को जोड़कर इनके द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया गया जिसको पार्टी ने बहुत ही सराहा है और इनके उल्लेखनीय कार्य भी है, इनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन ये अभी दिल्ली में है।इन्होंने कहा कि मैं गोपालगंज आकर मीडिया को संबोधित करूंगी।