गोपालगंज, गोपालगंज जनता दल यूनाइटेड अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहनी की अध्यक्षता में हुई! समीक्षा बैठक में प्रदेश से आयें जद(यू०) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एव्ं विधायक श्री बब्लू कुमार मंडल जी, पार्टी के एकमा से विधायक श्री मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह जी, पार्टी के सूर्यगढ़ा से विधायक श्री रामानंद मंडल जी का अंगवस्त्र एव् पुष्प् गुच्छ से पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहनी ने स्वागत करते हुए सम्मानित किया!बैठक में गोपालगंज जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ संगठन की समीक्षा करते हुए जद(यू०) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री बब्लू कुमार मंडल ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव्ं बिहार के लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायती राज व्यवस्था में 27% आरक्षण दिया जिसका देन हैं कि आज अति पिछड़ा समाज के लोग मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखण्ड प्रमुख, उप प्रमुख, पंच और वार्ड चुनकर सदन में बैठते है और अपनी बात सीधे सरकार में पहुँचाते है यह अधिकार अतिपिछड़ा समाज को नीतीश कुमार जी ने ही दिया है! अब जरूरत है कि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ संगठन को जिला से लेकर बूथ स्तर पर मूल पार्टी के जुझारू साथी जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल जी के साथ मिलकर मजबूत करने का काम करे! समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल, विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह, विधायक रामानंद मंडल, पार्टी जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहनी, ललन मांझी, राघवेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार बारी, रामभरोषा राजभर, अख्तर हुसैन, राजाराम चौहान, रामाशिष सिंह, योगेंद्र राम, हसीब अख्तर खां, राजेश साह, जापान साहनी, बुलेट सिंह, राम चन्द्र साहनी, प्रभात कुमार,ने सम्बोधित किया! कार्यक्रम में काफी संख्या में अति पिछड़ा समाज के लोगों उपस्थित थे!