यूपी : सरकार एक्शन में फिरोजाबाद दंगा के पोस्टर किये जारी, कार्रवाई शुरू

24 DEC 2019
327  
0

फिरोजाबाद. नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजनशिप को लेकर यूपी में बीते दिनों हुये हिंसक प्रदर्शन को लेकर फिरोजाबाद पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के लिए पोस्टर जारी कर दिए हैं. यदि इनका कोई भी व्यक्ति नाम बताता है तो उनको इनाम देने की भी घोषणा यूपी सरकार ने की है. बता दें कि फिरोजाबाद में जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे.

बता दें कि बीतें दिनों फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में काफी हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस प्रदर्शन में पुलिस को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ की गयी थी और पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था. हिंसक प्रदर्शन करने वाले  29 लोगों के खिलाफ नामजद और 2500 अज्ञात उपद्रवियों पर केस दर्ज़ कर लिया गया था. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. बता दें  यूपी पहले ही कह चुकी है की सरकारी सम्पति की भरपाई दंगाईयों की संपत्ति जब्त करके की जाएगी.


leave a comment