वाराणसी : यूपी एटीएस को बड़ी सफलता आईएसआई के एजेंट को वाराणसी से दबोचा, सामने आये कई राज

20 JAN 2020
365  
0

वाराणसी. यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए एजेंट का नाम राशिद अहमद है. राशिद पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर के सीधे संपर्क में था और उनको सैन्य ठिकानों की फोटो खींचकर भेजता था. कहा ये जा रहा है कि आईएसआई एजेंट राशिद अहमद चंदौली के मुगलसराय का रहने वाला है.  

यूपी एटीएस ने रविवार को मिलिट्री अभिसूचना इकाई के साथ मिलकर राशिद को गिरफ्तार किया था. राशिद सेना के साथ सीआरपीएफ के ठिकानों की रेकी भी कर चुका है. राशिद सैन्य ठिकानों की फोटो खींचकर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई(ISI) को भेजता था. 

शुरूआती जांच में पता चला है कि राशिद अब तक दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वहीं पर आईएसआई एजेंटों से मिला था.राशिद ने आईएसआई एजेंटों को अभी तक अनेक महत्वपूर्ण स्थानों एवं आर्मी और सीआईपीएएफ कैंपों की रेकी कर उनकी फोटो और वीडियो भेजी है. राशिद के पास से एक फोन भी बरामद हुआ है.


leave a comment