स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली की खम्भे से टकराई

22 DEC 2020
285  
0

छपरा-पचरुखीथानाक्षेत्र के पड़ौली मोड़ बीडीएस हॉस्पिटल के पास दुरौंधा की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगे बिजली के खम्भे से जा टकराई,टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खम्भा टूट कर गाड़ी के ऊपर जा गिरा,इस घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों में अशरफ अली,रबिया खातून,नाजिया परवीन और संदीप कुमार है।चारों घायल बरहन गोपाल थाना मुफसिल सिवान के निवासी है।परिजन सभी घायलों को स्थानीय बीडीएस अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत सिवान की ओर चले गए।


leave a comment