पति ने पत्नी का जबरन अश्लील वीडियो बनाकर , वायरल करने की दी धमकी

10 DEC 2019
466  
0

बरेली: पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी. सुहागरात पर पति ने पत्नी से कहा की, गंदी फिल्मों की तरह सारे काम कर वरना वह किसी कॉलगर्ल बुला लेगा. जिसके बाद पति ने जबरदस्ती पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा. जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो उसने पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया. पीड़ित पत्नी इस मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की है. जिसके बाद पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

ख़बरों के अनुसार पीड़ित महिला की शादी पिछले साल 13 दिसंबर 2018 को आरोपी प्रवीन कुमार जैन के साथ हुई थी. महिला का आरोप है कि उसके पति ने सुहागरात की वीडियो बनाई. जिसके बाद उसने गंदी फिल्म दिखाकर वैसा ही करने को बोला. महिला के मना करने पर मारपीट के बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी. और अगले दिन से पति समेत सभी ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया. 

पीड़ित महिला ने बताया की वह नहाने के लिए बाथरुम में गई थी तभी किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर लाईट बंद कर दी. बाथरुम में गीजर की गैस से वह बेहोश हो गई थी. महिला ने ससुराल वालो पर आरोप लगाया कि वह उससे हाई सोसाइटी की बातें कहकर देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं. इस मामले की जानकारी महिला ने फोन कर अपने पिता को बताया. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है .


leave a comment