तेजस्वी यादव ने पर्यटन विभाग के मंत्री के रूप में पद संभाला और कार्य संभालते ही कहां....*

07 OCT 2022
139  
0

 

आज पर्यटन विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। पर्यटन के क्षेत्र में बिहार में असीम संभावनाएं हैं। हम सभी को ब्रांड एम्बेसडर बनकर बिहार की ब्रांडिंग और प्रमोशन करना है। हमारी सरकार की कोशिश है कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं, शानदार व्यवस्थाओं एवं विश्व स्तरीय Tourism infrastructure विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन केंद्रों की संख्या बढ़ायें।

बिहार माता सीता, गुरु गोविंद सिंह, महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर और सूफ़ी संतों तथा सम्राट अशोक, चाणक्य, आर्यभट्ट, जेपी, कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों की पावन भूमि है। यहाँ अनेक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। बिहार सरकार पर्यटकों की यात्रा और पर्यटन को सुगम, सरल, सुरक्षित एवं अनुकूल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयत्नशील है।


leave a comment