साक्षी मिश्रा पर हुआ हमला, सीसीटीवी आया सामने

10 NOV 2019
235  
0

बरेली. BJP विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी शाक्षी मिश्रा अंतरजातीय प्रेम विवाह करके चर्चा में आई थीं. शनिवार को बरेली पहुंचने के बाद बाद साक्षी पर जानलेवा हमला हुआ. इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बीर सावरकर नगर में पति अजितेश के घर पर हुआ हमला.

जानकारी के अनुसार साक्षी और अजितेश गुपचुप तरीके से बीते शनिवार बरेली पहुंचे थे.आरोपों के अनुसार पड़ोस की रहने वाली योगिता त्रिपाठी ने साक्षी के साथ मारपीट किया. मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है. दोनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दिया है.   

फेसबुक पर गलत कमेंट को रोकने पर हमला

साक्षी मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बरेली आने पर उनकी शादी को लेकर योगिता फेसबुक पर गलत कमेंट लिख रही थी. जब इस बात को मैने योगिता से पूछा तो उसने मेरे उपर हमला कर दिया.इस हमले में मुझे गंभीर चोटें आई है. इस मामले में पति अंशुमान और योगिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.


leave a comment